ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accusation of indecent remarks on fellow teacher in whatsapp group complaint of reaching school drunk

Chandauli News: व्हाट्सएप ग्रुप में साथी शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, नशे में स्कूल पहुंचने की भी शिकायत.

“चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में एक शिक्षक के खिलाफ साथी शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र भाषा और जातिगत टिप्पणी करने की शिकायत की है। नशे में स्कूल पहुंचने के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की गई है।”

chandauli

9:35 PM, Nov 3, 2026

Share:

Chandauli News: व्हाट्सएप ग्रुप में साथी शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, नशे में स्कूल पहुंचने की भी शिकायत.
logo

शिकायतकर्ता शिक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली. 

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में शिक्षकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी और कथित अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय गहिला में तैनात सहायक अध्यापक अमित कुमार पाण्डेय ने चकरघट्टा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय बुकुलघट्टा, नौगढ़ में तैनात सहायक अध्यापक नीरज कुमार के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। अमित कुमार पाण्डेय ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं। शिकायत के मुताबिक, ‘प्राथमिक शिक्षक संघ (निर्वाचित)’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणियां की गईं। शिकायतकर्ता ने प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, सकलडीहा में तैनात सहायक अध्यापक महिपाल यादव को इस ग्रुप का एडमिन बताया है।

Img

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि रात करीब 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ग्रुप में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की जाती हैं। शिकायतकर्ता ने संबंधित शिक्षक पर कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अनुशासनहीनता की पूर्व शिकायतों का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं और वहां गाली-गलौज करते हैं। अमित कुमार पाण्डेय ने सारनाथ फाउंडेशन के नशामुक्ति केंद्र में संबंधित शिक्षक के भर्ती रहने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग भी की है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Img

शिकायत की प्रतिलिपि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), वाराणसी मंडल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली को भी भेजी गई है। नौगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं चकरघट्टा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.