ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news seven arrested while gambling rs 8640 and playing cards recovered

Chandauli News: जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 8640 रुपये और ताश के पत्ते बरामद.

“मुगलसराय के जलीलपुर में पुलिस ने छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 8640 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए, जबकि कुछ लोग भागने में सफल रहे।”

chandauli

9:28 PM, Nov 3, 2026

Share:

Chandauli News: जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 8640 रुपये और ताश के पत्ते बरामद.
logo

मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जलीलपुर गांव में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 8640 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। मंगलवार को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पूरन चंद्र विश्वकर्मा के घर के पीछे रास्ते के किनारे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग ताश के पत्ते फेंककर भागने लगे, लेकिन सात लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कुछ लोग फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलीलपुर निवासी शिव कुमार यादव, दिनेश जायसवाल, राजकुमार पासवान, कृष्ण कुमार, डब्लू सिंह, निसार अहमद उर्फ पिंटू और सोनू जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाशी से 630 रुपये नकद मिले, जबकि जुआ खेलने के लिए बिछाए गए फड़ से 8010 रुपये बरामद हुए। इस तरह कुल 8640 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते पुलिस के कब्जे में लिए गए।

विज्ञापन

मुग़लसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार सातों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.