मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused absconding with rs 50 000 reward in murder case arrested from kaimur bihar

Chandauli News: हत्या के मामले में फरार 50 हजार इनामी अभियुक्त बिहार के कैमूर से गिरफ्तार.

"मंगरु मुसहर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में शामिल रहता था। घटना वाली रात सभी आरोपी चोरी की नीयत से कई घरों में घुसे थे। अंतिम घर में लोगों के जाग जाने पर एक साथी निहोर मुसहर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के प्रयास के दौरान निहोर ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे मोनू की मौत हो गई।"

chandauli

6:21 PM, Jul 4, 2026

Share:

Chandauli News: हत्या के मामले में फरार 50 हजार इनामी अभियुक्त बिहार के कैमूर से गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में फरार आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के कुढनी गांव निवासी 21 वर्षीय मंगरु मुसहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Img

जानकारी के अनुसार घटना 14 दिसंबर 2025 की है, जब सैयदराजा थाना क्षेत्र में चोरी के दौरान विरोध करने पर 15 वर्षीय मोनू को गोली मार दी गई थी। घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना सैयदराजा पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि मंगरु मुसहर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

Img

पुलिस पूछताछ में मंगरु मुसहर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में शामिल रहता था। घटना वाली रात सभी आरोपी चोरी की नीयत से कई घरों में घुसे थे। अंतिम घर में लोगों के जाग जाने पर एक साथी निहोर मुसहर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के प्रयास के दौरान निहोर ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थाना सैयदराजा पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।






headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.