ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused arrested for fatally attacking friend s neck with glass bottle

Chandauli News: कांच की बोतल से दोस्त की गर्दन पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार.

“चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और कहासुनी के बाद युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टूटी बोतल का टुकड़ा और खून से सनी टी-शर्ट बरामद की है।”

chandauli

7:20 PM, Oct 30, 2026

Share:

Chandauli News: कांच की बोतल से दोस्त की गर्दन पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार.
logo

सैयद राजा पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव में पुरानी रंजिश और कहासुनी के बाद युवक पर कांच की बोतल से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सुंडेहरा गांव निवासी सोमरा देवी ने अपने बेटे रामदास पर हुए हमले के संबंध में तहरीर दी थी। घटना 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई गई है। आरोप है कि रामदास अपने दोस्त बली उर्फ प्रिंस सिंह के साथ फुटिया गांव गया था। गांव के बाहर पहुंचने पर पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर बली उर्फ प्रिंस सिंह ने गाली-गलौज करते हुए कांच की बोतल से रामदास के सिर पर कई वार किए। बोतल टूटने के बाद उसके टुकड़े से गर्दन पर भी हमला किया, जिससे रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 29 अक्टूबर को शाम करीब 5:55 बजे एनएच-19 की दक्षिणी सर्विस लेन से फुटिया गांव की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे के पास से आरोपी बली उर्फ प्रिंस सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी फुटिया गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कांच की बोतल का टूटा हुआ टुकड़ा और खून से सनी धारीदार सफेद टी-शर्ट बरामद की गई है। इसके अलावा जामा तलाशी में 160 रुपये नकद मिले। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, कांस्टेबल उदय सिंह और कांस्टेबल शंकर प्रसाद शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.