Chandauli News : पत्नी पर कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद.
“चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर कुदाल से हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला के सिर पर जान से मारने की नीयत से वार करने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद की है।”
chandauli
9:00 PM, Oct 15, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुण्डाखुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर कुदाल से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने किशन साहिनी (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को गांव निवासी रामअशीष साहिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके चचेरे भाई किशन साहिनी ने उनकी पत्नी सपना के सिर पर जान से मारने की नीयत से कुदाल से वार कर दिया था। हमले में सपना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। आरोप है कि बीच-बचाव कर रामअशीष की मां ने उन्हें बचाया। घटना के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
तहरीर के आधार पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। गुरुवार, 15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशन साहिनी को कुण्डाखुर्द के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे या निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


