ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused arrested with ashala

Chandauli News: असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.

"बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि अभियुक्त मुकेश चौहान, पुत्र ओमप्रकाश चौहान, ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी), थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी का निवासी है। वह अपराध की नियत से क्षेत्र में घूम रहा था। अग्रिम कार्यवाही कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है"

chandauli

7:03 PM, Sep 26, 2025

Share:

Chandauli News: असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ चौराहे से गुरुवार की देर शाम को असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दिया। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार गुरुवार की देर शाम को मय फोर्स चेकिंग कर रहे थे। चौराहे के पास छिपकर खड़ा अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से अवैध असलहा 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संदर्भ में बलुआ एसओ ने बताया कि अभियुक्त मुकेश चौहान, पुत्र ओमप्रकाश चौहान, ग्राम लालपुर गुवान (पट्टी), थाना दरियाबाद, जिला बाराबंकी का निवासी है। वह अपराध की नियत से क्षेत्र में घूम रहा था। अग्रिम कार्यवाही कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति, एसआई अमरनाथ साहनी, कांस्टेबल अमरेश सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.