Chandauli News: गोवध के मुकदमे में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग देख गोवंश लदा पिकअप छोड़कर हुआ था फरार.
“चंदौली में गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चंदौली और प्रयागराज में गोवध व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।”
chandauli
11:19 PM, Aug 30, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में इनामी गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने गोवध के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 29 अगस्त को प्रयागराज स्थित उसके घर के पीछे बगीचे से पकड़ा।
मामला 25 मार्च 2026 का है। सैयदराजा पुलिस जेठमलपुर तिराहा स्थित हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी में पिकअप के भीतर छह गोवंश रस्सियों से बंधे मिले थे। वाहन की जांच में उसका पंजीकरण नंबर UP70LT9005 सामने आया था। जांच के दौरान वाहन चालक के रूप में हंडिया थाना क्षेत्र के लसार बरौत निवासी विकास यादव का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वाहन स्वामी गंगाधर पांडेय के साथ मिलकर वाहन खरीदकर गोवंशों की तस्करी करता था। आसपास से गोवंशों को खरीदने और छुट्टा पशुओं को इकट्ठा कर वाहन में लादकर ले जाने की बात भी उसने बताई। पुलिस के अनुसार, विकास यादव के खिलाफ सैयदराजा और हंडिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
