Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज.
"चंदौली में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।"
chandauli
9:01 PM, Aug 7, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चंदौली थाना पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी कृष्ण खरवार (35) के रूप में हुई। उसके कब्जे से कावासाकी बॉक्सर बाइक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक लेकर चंदौली की ओर से आ रहा था। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक माह पहले उसने अपने साथी के साथ कमलापति अस्पताल से बाइक चोरी की थी। बाइक को बनारस कैंट रेलवे स्टेशन के पास छिपाकर रखा था और अब उसे बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक बिहार में बेचता था। पहचान छिपाने के लिए वाहनों के चेचिस नंबर मिटाने की बात भी सामने आई है। कृष्ण खरवार के खिलाफ चंदौली थाने में चोरी, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। नई कार्रवाई के बाद उसके खिलाफ छह मुकदमे हो गए हैं। पुलिस उसके साथी और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
