मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused carrying reward of rs 25 000 in cow slaughter case arrested from bihar

Chandauli News: गोवध मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार.

"प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार के रोहतास जिले में श्रीराम वस्त्रालय के पास से आरोपी विजय कुमार गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, निवासी हाटा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया।"

chandauli

6:09 PM, Jul 4, 2026

Share:

Chandauli News: गोवध मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में इनामी गौ तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से रोहतास जिले में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2024 को सिंधीताली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी लेने पर पिकअप से छह गोवंश बरामद हुए थे। इस मामले में अलीनगर थाने पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी विजय कुमार गुप्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार के रोहतास जिले में श्रीराम वस्त्रालय के पास से आरोपी विजय कुमार गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, निवासी हाटा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.