Chandauli News: 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता.
"अलीनगर पुलिस के अनुसार, जनपद में वांछित और इनामिया अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
9:17 PM, May 3, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध से जुड़े मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बन्टी अली (35 वर्ष) निवासी मिर्जापुर लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे गोधना चौराहा हाईवे के पास से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जनपद में वांछित और इनामिया अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।#ChandauliNews #Alinagar #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar
