Chandauli News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
"मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।"
chandauli
5:59 PM, Feb 7, 2026
Share:


मुग़लसराय कोतवाली पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ था।
जानकारी के अनुसार, एक गांव की नाबालिग बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी। शुक्रवार शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बच्ची को बहाने से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की, जिस पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों कि तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।



