मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of electricity theft entered the sub station beat up the employee tore records

Chandauli News: बिजली चोरी के आरोपी ने उपकेंद्र में घुसकर कर्मी से की मारपीट, अभिलेख फाड़े.

"मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम ठप कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।"

chandauli

8:30 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: बिजली चोरी के आरोपी ने उपकेंद्र में घुसकर कर्मी से की मारपीट, अभिलेख फाड़े.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सकलडीहा तहसील अंतर्गत मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली चोरी के मामले में दर्ज एफआईआर से नाराज एक उपभोक्ता ने उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने न केवल विद्युत कर्मी से मारपीट की, बल्कि कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख भी फाड़ दिए।

विज्ञापन

अवर अभियंता सुभाष यादव के अनुसार, कुरा गांव निवासी संतोष यादव को हाल ही में बिजली चेकिंग के दौरान 8 किलोवाट की बाईपास लाइन से चोरी करते पकड़ा गया था। विभाग ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी एफआईआर की प्रति देने के लिए विद्युत कर्मी धर्मेंद्र यादव उपभोक्ता के घर गया था।बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर संतोष यादव शनिवार शाम सीधे मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए कर्मी धर्मेंद्र यादव के साथ मारपीट की और कार्यालय में रखे कागजात फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना तत्काल डायल 112 और बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर पुलिस चौकी को दी गई। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम ठप कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.