मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of false case after fighting in land dispute manish yadav appealed to sp for justice

Chandauli News: जमीन विवाद में मारपीट के बाद झूठे मुकदमे का आरोप, मनीष यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार.

“बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर बड़कीबारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों पर मारपीट के बाद पुलिस से मिलीभगत कर झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।”

chandauli

12:18 PM, Jul 24, 2026

Share:

Chandauli News: जमीन विवाद में मारपीट के बाद झूठे मुकदमे का आरोप, मनीष यादव ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार.
logo

पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने जाते मनीष यादव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर बड़कीबारी निवासी मनीष यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में जमीन विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष लगातार उनके परिवार को परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को वह अपनी जमीन पर मिट्टी पटवा रहे थे। इसी दौरान गांव के विनोद यादव, नितेश यादव और मुकेश यादव वहां पहुंचे और विवाद के बाद उनकी मां के साथ मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। इस मामले में बलुआ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

मनीष का आरोप है कि कार्रवाई से नाराज विपक्षियों ने उन पर दबाव बनाने के लिए छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद 21 जुलाई को मारूफपुर चौकी पुलिस की मिलीभगत से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि झूठे मुकदमे की आशंका को देखते हुए 17 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

शिकायत में मनीष यादव ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी अक्सर उनके खेत और मकान के पास जानबूझकर पानी छोड़ देते हैं, जिससे उनके घर और लॉन में जलभराव हो जाता है तथा आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, झूठे मुकदमे की समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.