मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of kidnapping and rape of a minor arrested from haryana

Chandauli News: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद के निर्देशन में सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

chandauli

10:44 PM, Jun 18, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर लगभग दो माह पूर्व मुकदमा दर्ज किया था और तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी राजन उर्फ परदेशी अपनी बहन के ससुराल सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव में आता-जाता था। इसी दौरान वह पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने करीब 20 दिन पूर्व किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.