मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of luring a minor away on the pretext of marriage arrested girl recovered safely

Chandauli News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद.

“चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

chandauli

5:45 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को सकलडीहा थाना क्षेत्र के महेशुआ नई बाजार गांव से एक नाबालिग किशोरी को गोविन्द राय पुत्र दुलारे राय निवासी महेशुआ नई बाजार कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर थाना सकलडीहा में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार को आरोपी गोविन्द राय को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि बरामद किशोरी के संबंध में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.