ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of luring away a minor on the pretext of marriage arrested from patna

Chandauli News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी पटना से गिरफ्तार.

“सकलडीहा पुलिस ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर छात्रा को पटना से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।”

chandauli

12:39 PM, Oct 9, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी पटना से गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बिसुनपुर कला गांव से 12 अगस्त को नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनुज कुमार पुत्र कृष्णनन्दन शाह, निवासी बसनियाव, थाना गोखुलपुर, नालंदा बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर छात्रा को पटना से सकुशल बरामद कर विधिक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया था। विवेचना और सर्विलांस के आधार पर आरोपी की पहचान होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

विज्ञापन

सकलडीहा पुलिस टीम ने 7 अक्टूबर को चौक थाना क्षेत्र, पटना से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(5)वी की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.