मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of making fake documents to grab land dhanapur police arrested the accused

Chandauli News: जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप, धानापुर पुलिस ने आरोपी दबोचा.

“चंदौली के धानापुर में जमीन हड़पने की नीयत से महिला के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

8:07 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप, धानापुर पुलिस ने आरोपी दबोचा.
logo

धानापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के पगही गांव में जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी परदेशी बिन्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अमादपुर घाट के पास से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार पगही गांव निवासी दुलेसरी देवी की तहरीर पर परदेशी बिन्द के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में पहले से भी आबकारी एक्ट समेत मारपीट और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.