ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of molestation and theft by entering the hut police arrested the accused

Chandauli News: झोपड़ी में घुसकर छेड़खानी और चोरी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

“चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में झोपड़ी में घुसकर महिला से छेड़खानी और पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 700 रुपये और आधार कार्ड बरामद करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने मुकदमे में एक और धारा बढ़ाई है।”

chandauli

8:45 AM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: झोपड़ी में घुसकर छेड़खानी और चोरी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में महिला की झोपड़ी में घुसकर उसके साथ छेड़खानी और पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 26 सितंबर की शाम करीब आठ बजे की है। महिला की तहरीर के आधार पर धानापुर थाने में जगदीश कुमार पुत्र स्वर्गीय नरसिंह राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी झोपड़ी में घुसा और महिला के साथ छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां रखा पर्स लेकर फरार हो गया, जिसमें 700 रुपये नकद बताए गए थे।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुसुम्ही नहर के पास घेराबंदी कर जगदीश कुमार उर्फ मेलहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धानापुर थाना क्षेत्र के बिझवल गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लेडीज पर्स, 700 रुपये नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धानापुर थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने वर्तमान मामले में धारा 331(4), 305, 74, 351(3), 352 और 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद यादव, हेड कांस्टेबल राजेश मौर्या, कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल रचना यादव शामिल रहीं। मामले में पुलिस की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.