मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of murder in minor dispute arrested gadasa recovered

Chandauli News: मामूली विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गड़ासा बरामद.

"थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामद कर लिया गया है।"

chandauli

5:18 PM, May 7, 2026

Share:

Chandauli News: मामूली विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गड़ासा बरामद.
logo

शहाबगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).


चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के गजधरा गांव निवासी कोमल तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 की शाम फत्तेपुर खुर्द गांव के सामने चकिया-चंदौली मार्ग पर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान गजधरा निवासी कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल चंदौली और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था, जहां 2 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में शहाबगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तियरा के आगे लालपुर-शिवपुर मार्ग से आरोपी अमरनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय बलिराम यादव निवासी फत्तेपुर खुर्द, थाना शहाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान कोमल तिवारी उसकी पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, जिससे गुस्से में आकर उसने गड़ासे से हमला कर दिया था।#ChandauliNews #MurderCase #Shahabganj #UPPolice #BreakingNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.