मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of pushing wife from terrace due to domestic dispute admitted to district hospital in critical condition

Chandauli News: घरेलू विवाद में पत्नी को छत से धक्का देने का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती.

“मवई कला गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को छत से धक्का देकर बेरहमी से पीटा, जबकि बीच-बचाव करने आई बेटियों से भी मारपीट की।”

chandauli

8:12 PM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: घरेलू विवाद में पत्नी को छत से धक्का देने का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती.
logo

जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को छत से धक्का देकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि सोमवार को घरेलू विवाद के दौरान रामभजन प्रजापति अपनी पत्नी को घर की छत पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की और फिर नीचे धक्का दे दिया। महिला के नीचे गिरने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट जारी रखी। बीच-बचाव करने पहुंचीं दोनों बेटियों को भी आरोपी ने पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। इसके बाद घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

पीड़िता की बेटियों ने आरोप लगाया कि 10 जुलाई को भी उनके पिता ने धारदार हथियार से मां पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल बी.पी. सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.