ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of raping a minor 45 thousand also missing from the account two accused arrested

Chandauli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, खाते से ₹45 हजार भी गायब, दो आरोपी गिरफ्तार.

"सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के तहरीर पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।मामले में अग्रिम विधि करवाई और संकलन की कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

7:31 PM, Apr 4, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, खाते से ₹45 हजार भी गायब, दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

थाना बलुआ, चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के एक युवक ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, पीड़िता की मां के बैंक खाते से 45 हजार रुपये भी गायब होने का मामला सामने आया है।

परिजनों के अनुसार, 2 अप्रैल की रात युवक ने फोन कर नाबालिग को घर बुलाया। रातभर घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और 112 नंबर पर सूचना दी। सुबह जब लड़की घर पहुंची तो घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के तहरीर पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।मामले में अग्रिम विधि करवाई और संकलन की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.