Chandauli News: डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर माहौल बिगाड़ने का आरोप, दो गिरफ्तार.
“चंदौली पुलिस ने डायल 112 पर कथित तौर पर फर्जी सूचना देकर सांप्रदायिक तनाव की अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।”
chandauli
8:59 PM, Aug 27, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। थाना चंदौली क्षेत्र के बसिला गांव में डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विमलेश विश्वकर्मा ने सूचना दी थी कि रास्ते के विवाद को लेकर हिंदू-मुस्लिम विवाद हो गया है और मुस्लिम पक्ष के कई लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक चंदौली और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, मौके पर विमलेश विश्वकर्मा और उसके भाई अखिलेश कुमार विश्वकर्मा ग्रामीणों को उग्र होकर भड़काने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विमलेश विश्वकर्मा (38) और अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (32), निवासी बसिला शामिल हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
