मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of stealing from temples arrested idols and worship material recovered

Chandauli News: मंदिरों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां और पूजन सामग्री बरामद.

"कंदवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

9:19 PM, Feb 26, 2026

Share:

Chandauli News: मंदिरों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां और पूजन सामग्री बरामद.
logo

कंदवा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी और बरामद सामान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने उसके कब्जे से देवी-देवताओं की मूर्तियां, पीतल के पूजन सामग्री और नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घोसवा नहर तिराहा इमलियां मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घोसवा गांव निवासी 32 वर्षीय मोनू सिंह उर्फ बाउल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से पीली व सफेद धातु की मूर्तियों की आंखें, पीतल का नाग, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, घंटी, दीपक, पंचमुखी आरती स्टैंड, भोग की कटोरियां और 3500 रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम कंदवा थाने में दर्ज कई मामलों में प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता तो नहीं है। थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.