Chandauli News: मोबाइल छिनैती को दबाने का आरोप, चंदौली में दरोगा सस्पेंड.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा है कि जनता की शिकायतों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कानून व्यवस्था के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
chandauli
4:45 PM, May 24, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मोबाइल छिनैती के मामले में लापरवाही और पीड़ित पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाना एक दरोगा को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, 20 मई की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन कुछ लोगों ने झपट लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि संबंधित दरोगा ने मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर केवल मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उच्चाधिकारियों को भी घटना की सही जानकारी नहीं दी गई। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने पर जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक संजय कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा है कि जनता की शिकायतों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कानून व्यवस्था के प्रति उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
