मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused who committed cyber fraud of 2 76 lakh by creating fake upi arrested

Chandauli News: फर्जी UPI बनाकर ₹2.76 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

"पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।"

chandauli

8:48 PM, Jun 6, 2026

Share:

Chandauli News: फर्जी UPI बनाकर ₹2.76 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
logo

बलुआ थाने में साइबर सेल प्रभारी और बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: मनोज यादव, बलुआ (चंदौली). 

चंदौली। थाना बलुआ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार की शाम मुगलसराय के सकलडीहा जाने वाले टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र स्थित रायपुरकला निवासी विशाल पटेल के रूप में हुई है। आरोपी पर एक बैंक खाते से ₹2,76,362.50 की साइबर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के पुरवा नादी निवासी दिनेश निषाद वर्ष 2021 से दुबई में रह रहे थे। 18 अप्रैल 2026 को भारत लौटने के बाद जब वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रामगढ़ शाखा में केवाईसी अपडेट कराने पहुंचे तो उन्हें अपने खाते से विभिन्न तिथियों में ₹2.76 लाख से अधिक की धनराशि निकाले जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर के माध्यम से फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर खाते से रकम निकाली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल पटेल ने स्वीकार किया कि उसने अपने नाम से लिए गए सिम कार्ड के जरिए फोनपे पर कूटरचित तरीके से यूपीआई आईडी और पिन तैयार किया था। पहले उसने एक-एक रुपये ट्रांसफर कर प्रक्रिया की जांच की और बाद में विभिन्न खातों के माध्यम से करीब ₹2.62 लाख निकाल लिए। आरोपी ने बताया कि ठगी से प्राप्त धनराशि से उसने मकान निर्माण कराया और घरेलू सामान खरीदे।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.