Chandauli News: मारपीट व खुलेआम शराब पीने पर कार्रवाई, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार.
" सकलडीहा पुलिस ने पाबंद किए गए व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ एसडीएम न्यायालय के माध्यम से सख्त कार्रवाई व रिकवरी की जाएगी"।
chandauli
6:58 PM, Jan 8, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली)
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में सर्किल स्तर पर अभियान चलाकर मारपीट करने वालों और खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम विभिन्न मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
सकलडीहा कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अवैध रूप से मांस बिक्री, चिखना दुकानों पर भीड़ लगाने तथा मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ डेढ़ावल व नई बाजार पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दस व्यक्तियों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार कर पाबंद किया है। पुलिस ने पाबंद किए गए व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट या नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ एसडीएम न्यायालय के माध्यम से सख्त कार्रवाई व रिकवरी की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची हुई है, वहीं आमजन ने पुलिस की इस पहल को सराहा है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, एसएसआई वरुणेन्द्र राय, चौकी प्रभारी अभिमन्यु राय, जगदीश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा सिपाही अभिलाष कुमार यादव, अभिषेक सिंह, रोहित कुमार, सौरभ पटेल, रणविजय और प्रश्विन कुमार दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन



