Chandauli News: कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई, तीन को नोटिस.
"जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई। इसके लिए जनपद में कीटनाशी निरीक्षकों की दो टीमें गठित की गई थीं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।"
chandauli
10:53 PM, Apr 25, 2026
Share:


कीटनाशक दुकान की जांच करते जिला कृषि अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कृषि विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर स्टॉक के बिक्री-वितरण रजिस्टर उपलब्ध न कराने और एक्सपायरी कॉर्नर न बनाए जाने का आरोप है।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देश और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई। इसके लिए जनपद में कीटनाशी निरीक्षकों की दो टीमें गठित की गई थीं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।25 अप्रैल को टीम-1 ने 6 और टीम-2 ने 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 6 कीटनाशी नमूने भी लिए गए, जिनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है, उनमें मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर (सकलडीहा), मेसर्स एग्रीकल्चर सेंटर (चहनियां) और मेसर्स विकास बीज भंडार (चहनियां) शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कीटनाशी अधिनियम 1968 और नियमावली 1971 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



