Chandauli News: जिला बदर की कार्रवाई, दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए निष्कासित.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में सक्रिय अपराधियों और अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।"
chandauli
11:36 AM, Apr 28, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर दो आदतन और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, इन दोनों अपराधियों को छह माह के लिए चंदौली जिले की सीमाओं से बाहर कर दिया गया है। स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि में वे जिले की सीमा में प्रवेश करते पाए गए, तो उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला बदर की कार्रवाई थाना बलुआ क्षेत्र के राधेश्याम राजभर और थाना शहाबगंज क्षेत्र के सेवालाल उर्फ लोहा सिंह चौहान के खिलाफ की गई है। दोनों पर विभिन्न आपराधिक मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जनपद में सक्रिय अपराधियों और अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।
