ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news action on illegal encroachment on forest land four bighas of forest land freed from encroachment

Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर कार्रवाई, चार बीघा वन भूमि कब्जा मुक्त.

"चकिया रेंजर अश्विनी चौबे ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध खेती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी"

chandauli

5:01 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: वन भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर कार्रवाई, चार बीघा वन भूमि कब्जा मुक्त.
logo

जंगल की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से उगाई की फसल को ट्रैक्टर के जरिए नष्ट करते वनकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली). 

चंदौली। जनपद के चकिया रेंज अंतर्गत दक्षिणी सपही बीट के दूबेपुर गांव स्थित शेरपुर कंपार्ट संख्या 3-ए में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से बोई गई लगभग चार बीघा सरसों की खड़ी फसल पर रोटावेटर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया और भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि वन विभाग की अधिसूचित वन भूमि है, जहां नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सरसों की पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।कार्रवाई के समय क्षेत्रीय वनाधिकारी चकिया रेंज अश्विनी चौबे एवं उप क्षेत्रीय वनाधिकारी आनंद दुबे स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। उनके निर्देशन में वन कर्मियों ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध खेती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के समय क्षेत्रीय वनाधिकारी चकिया रेंज अश्विनी चौबे एवं उप क्षेत्रीय वनाधिकारी आनंद दुबे स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। उनके निर्देशन में वन कर्मियों ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.