मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news action on illegal soil mining two jcb and one tractor seized

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर सीज.

"कोतवाली प्रभारी सकलडीहा भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि जांच के दौरान खनन कार्य के लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति नहीं मिली। इसलिए दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।"

chandauli

9:59 AM, Jun 9, 2026

Share:

Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर सीज.
logo

मौके पर खनन करते पकड़ी गई दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव में निजी तालाब की खोदाई के नाम पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम छापेमारी कर मौके से दो जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई।

Img

जानकारी के अनुसार तेनुवट गांव के समीप एक निजी तालाब की खोदाई के लिए दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर लगाया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर खनन अधिकारी सिद्धार्थ शंकर पांडेय और सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खोदाई करा रहे लोगों से खनन संबंधी अनुमति और आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेज न मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों जेसीबी मशीनों और एक ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि निजी तालाब निर्माण के नाम पर कई दिनों से मिट्टी की खुदाई कराई जा रही थी, जिसकी शिकायत लगातार स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को मिल रही थी।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि इससे पहले भी संयुक्त टीम ने डेढ़ावल गांव में सरकारी तालाब में अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और चार ट्रैक्टरों को जब्त किया था। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सकलडीहा भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि जांच के दौरान खनन कार्य के लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति नहीं मिली। इसलिए दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.