Chandauli News: निरीक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई, सफाईकर्मी निलंबित.
"जिला पंचायत राज अधिकारी ने इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिव आशुतोष सिंह के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम जारी रहेंगे।"
chandauli
6:38 PM, Apr 25, 2026
Share:


निरीक्षण करते जिला पंचायत राज अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा के औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायतों में भारी लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। विकास खंड चहनियां के हिनौता रमौली, लक्ष्मणगढ़ और रानेपुर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हिनौता रमौली और लक्ष्मणगढ़ में सफाई कार्य नहीं होने, कर्मियों के अनुपस्थित रहने और गंदगी पाए जाने पर छह सफाई कर्मियों सतीश कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार, लालव्रत यादव, अखिलेश गुप्ता और पंकज कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा पंचायत भवनों में कई खामियां भी मिलीं। कहीं सीलिंग फैन खराब मिले, वाई-फाई और सोलर पैनल नहीं लगे थे, तो कहीं पंचायत भवन बंद पाए गए और परिसर में गंदगी फैली हुई थी। कई स्थानों पर शौचालय गंदे या गैर-क्रियाशील मिले, वहीं इनवर्टर और बैट्री न होने से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिव आशुतोष सिंह के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम जारी रहेंगे।
