Chandauli News: व्यवसायी के घर के बाहर संदिग्धों की गतिविधि, CCTV में कैद हुई तस्वीरें.
"इस संबंध में मुग़लसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:23 PM, May 21, 2026
Share:


कैलाशपुरी में व्यवसाय के घर के बाहर दिखे दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ले में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के मकान के बाहर देर रात दो संदिग्ध लोगों की गतिविधियों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दोनों व्यक्ति काफी देर तक मकान के बाहर खड़े होकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते दिखाई दिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कैलाशपुरी निवासी चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि घटना उस समय की है जब परिवार के सभी लोग घर के अंदर मौजूद थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अपरिचित व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों व्यक्ति मकान के बाहर रुककर फोटो और वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने घर की घंटी भी नहीं बजाई और न ही किसी प्रकार का परिचय दिया। पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति पीले रंग की शर्ट और दूसरा सफेद शर्ट पहने हुए था। इनमें से एक व्यक्ति ने चश्मा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
परिवार को शक होने पर बेटे को बाहर भेजा गया, लेकिन तब तक दोनों लोग वहां से जा चुके थे। व्यवसायी चंद्रभान प्रजापति ने कहा कि यदि कोई सरकारी विभाग या अधिकृत एजेंसी होती तो सीधे संपर्क करती। देर रात इस तरह घर के बाहर आकर फोटो और वीडियो बनाना गंभीर चिंता का विषय है। मामले को लेकर पीड़ित ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
