Chandauli News: एडीजी पियूष मोर्डिया ने चकिया कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
"एडीजी पियूष मोर्डिया ने कहा कि आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए। साइबर अपराधों को लेकर सतर्कता बरतने और आमजन को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।"
chandauli
7:36 PM, May 11, 2026
Share:


चकिया कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी जोन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एडीजी पियूष मोर्डिया ने चकिया कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कार्यालय अभिलेखों की जांच करते हुए अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाएं, महिला संबंधी मामलों, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद एडीजी ने सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर ऑनलाइन अभिलेखों की स्थिति, अपराध डाटा फीडिंग और तकनीकी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर अपराध नियंत्रण और अपराधियों की निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए। साइबर अपराधों को लेकर सतर्कता बरतने और आमजन को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एडीजी पियूष मोर्डिया ने कोतवाली के शस्त्रागार, पुलिस बैरक और आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हथियारों के रखरखाव, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रघुराज, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
