Chandauli News: बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को दिए कड़े निर्देश.
"डीएम ने निर्देश दिया कि डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा उसकी अतिरिक्त चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेगी। आपात स्थिति में ही डुप्लीकेट चाबी का उपयोग किया जाएगा और इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी तथा उस समय किसी के पास एंड्रॉइड मोबाइल नहीं रहेगा।"
chandauli
7:34 PM, Feb 12, 2026
Share:


संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते डीएम चंद्र मोहन गर्ग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। परीक्षाओं को नकल विहीन, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
रेवसा आईटीआई सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की होगी। प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त उपस्थिति में प्राप्त कर स्ट्रांग रूम में स्थापित डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में रहेगी और प्रत्येक बार खोलने व सील करने की कार्रवाई की विधिवत प्रविष्टि लॉग बुक में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा उसकी अतिरिक्त चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रहेगी। आपात स्थिति में ही डुप्लीकेट चाबी का उपयोग किया जाएगा और इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी तथा उस समय किसी के पास एंड्रॉइड मोबाइल नहीं रहेगा। स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रतिदिन प्रत्येक पाली की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
