मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news advocate manish srivastava died in a road accident in mohania chaos in the family

Chandauli News: मोहनिया में सड़क हादसे में अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“तेरही कार्यक्रम में शामिल होने बिहार जा रहे सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता एवं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक साल पहले हुई शादी के बाद हुए इस हादसे से परिवार, अधिवक्ताओं और संगठन में शोक की लहर दौड़ गई।”

chandauli

7:34 PM, Jul 21, 2026

Share:

Chandauli News: मोहनिया में सड़क हादसे में अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

अधिवक्ता एवं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी, सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता एवं हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव (33) की मंगलवार दोपहर बिहार के मोहनिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव के साथ बाइक से ननिहाल में आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय श्रीवास्तव बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मनीष श्रीवास्तव कम्हारी गांव निवासी मनोज श्रीवास्तव के बड़े पुत्र थे। वह मंगलवार दोपहर सकलडीहा तहसील से घर पहुंचे और वहां से बिहार के मोहनिया स्थित बमहुर गांव के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व ही उनकी शादी कैली कुरहना गांव निवासी अर्चना श्रीवास्तव से हुई थी। पत्नी, माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष अपने सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।घटना के बाद सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं और हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

बार अध्यक्ष अशोक यादव, महामंत्री रामराज यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह, राजकुमार सिंह, नितिन तिवारी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता अम्बरीश सिंह भोला, जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव, अमित जायसवाल, राहुल कश्यप समेत संगठन के पदाधिकारियों ने भी दिवंगत मनीष श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.