Chandauli News: नवागत एसडीएम आकांक्षा सिंह से मिले अधिवक्ता, बार-बेंच समन्वय और त्वरित न्याय का दिलाया भरोसा.
"नवागत उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह से तहसील के अधिवक्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। एसडीएम ने बार और बेंच के बेहतर समन्वय तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण का भरोसा देते हुए अधिवक्ताओं से जनहित के मामलों में सहयोग की अपील की।"
chandauli
8:52 PM, Jul 17, 2026
Share:


नवागत एसडीएम आकांक्षा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह से शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और तहसील से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है और उसके सहयोग से आमजन, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाएगा तथा अधिवक्ताओं के हितों और जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, ताकि वादकारियों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री रामराज यादव, पंकज सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत सिंह यादव, जगदीश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।



