ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news afrah anwar became one day police station problems of girl students crumbled from police jeep

Chandauli News: अफराह अनवर बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, छात्राओं की सुनी समस्याएं, पुलिस जीप से किया गस्त.

"थानाध्यक्ष के वाहन में सवार होकर अफराह अनवर ने विद्यालय की छात्राओं के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस अनूठी पहल से छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। अफराह ने कहा कि मिशन शक्ति ने लड़कियों को आत्मविश्वास और जागरूकता का मंच प्रदान किया है, जिससे वे समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकती हैं"

chandauli

10:13 PM, Sep 21, 2025

Share:

Chandauli News: अफराह अनवर बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, छात्राओं की सुनी समस्याएं, पुलिस जीप से किया गस्त.
logo

एक दिन की थानाध्यक्ष अफराह अनवर इलिया थाने में साथी छात्राओं और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रविवार को इलिया कस्बा स्थित संत कबीर एजुकेशनल एकेडमी की कक्षा 6 की छात्रा अफराह अनवर ने एक दिन के लिए इलिया थाने का कार्यभार संभाला। अफराह ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कॉलेज और विद्यालय की छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष के वाहन में सवार होकर अफराह अनवर ने विद्यालय की छात्राओं के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

Img

इस अनूठी पहल से छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। अफराह ने कहा कि मिशन शक्ति ने लड़कियों को आत्मविश्वास और जागरूकता का मंच प्रदान किया है, जिससे वे समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकती हैं। इस अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण कर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा और अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं सुनिधि जायसवाल, तान्या कुमारी, पलक कुमारी, निशि, श्वेता गुप्ता, सृष्टि केशरी, आलिया और प्रज्ञा कुमारी सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं विद्यालय के शिक्षक सुनील गुप्ता और पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.