मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news after collision with bolero truck crushes bike riding kshetra panchayat member dies

Chandauli News: बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य को कुचला, मौत.

"अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे में शामिल बोलेरो और अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।"

chandauli

5:42 PM, Jun 14, 2026

Share:

Chandauli News: बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य को कुचला, मौत.
logo

मृतक धर्मेंद्र तिवारी की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पछफेड़वा गांव के समीप रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Img

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी (35 वर्ष) पुत्र रंगनाथ तिवारी वाराणसी स्थित श्रद्धा नेत्रालय में कार्यरत थे और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। रविवार सुबह वह अपने साथी अमित के साथ बाइक से वाराणसी के सुंदरपुर स्थित श्रद्धा नेत्रालय जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अलीनगर थाना क्षेत्र के पछफेड़वा गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची, तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद धर्मेंद्र तिवारी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमित को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। धर्मेंद्र तिवारी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.