ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news after releasing water from dams water came on the mughalsarai chakia road in chandraprabha

Chandauli News: बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद चंद्रप्रभा में उफान मुग़लसराय चकिया मार्ग पर आया पानी.

"ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं और दोबारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। दर्जनों गांवों में अभी भी सैकड़ों बिघा धान फसल पानी में डूबी हुई है। बारिश से जनपद के सभी बांध पानी से लबालब हैं। बांधों को खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ने वाली है"

chandauli

5:40 PM, Sep 4, 2025

Share:

Chandauli News: बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद चंद्रप्रभा में उफान मुग़लसराय चकिया मार्ग पर आया पानी.
logo

बबुरी में चंद्रप्रभा नदी पर बने पुल पर आया पानी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। लगातार हो रही बारिश के कारण बबुरी के आसपास के गांवों के लोगों की परेशानी फिर बढ़ने वाली है। लगातार बारिश से बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण चंद्रप्रभा नदी और गड़ई एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में पानी घुस गया है। मुग़लसराय चकिया मार्ग पर बबुरी स्थित चंद्रप्रभा नदी पर बने पुल पर एक बार फिर पानी आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं और दोबारा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

Img

बबुरी में चंद्रप्रभा नदी पर बने पुल पर आया पानी

विज्ञापन

नगई, नेकनामपुर, दुदे, पंटनवा, भवतपुरा, इंद्रपुरा, खरीद गांव में अभी भी सैकड़ों बिघा धान फसल पानी में डूबी हुई है। बारिश से जनपद के सभी बाँध पानी से लबालब हैं। इस कारण बाँधों को खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ने वाली है। एक सप्ताह पूर्व आए बाढ़ में अभी भी दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया तो जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाएगा। अभी से ही गांवों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.