ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news after sir new voter list of the district released 2 30 lakh names deleted one month time for claims and objections

Chandauli News: एसआईआर के बाद जिले की नई मतदाता सूची जारी, 2.30 लाख कटे नाम, दावे आपत्ति हेतु एक माह का समय.

"जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी मतदाता सूची की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्रवाई अवश्य करें।"

chandauli

8:11 PM, Jan 6, 2026

Share:

Chandauli News: एसआईआर के बाद जिले की नई मतदाता सूची जारी, 2.30 लाख कटे नाम, दावे आपत्ति हेतु एक माह का समय.
logo

कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के सामने एस आई आर प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नई मतदाता सूची जारी कर दी गई। चारों विधानसभा क्षेत्रों की यह सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रकाशित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 14 लाख 88 हजार 821 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें एसआईआर मैपिंग के बाद 12 लाख 58 हजार 735 मतदाताओं की सूची जारी की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान 2 लाख 30 हजार 86 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल होने का अवसर दिया गया है। इसके लिए मतदाताओं को दावे और आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक माह का समय मिलेगा।
जन्म स्थान और नागरिकता को सिद्ध करने के लिए मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित 13 वैकल्पिक प्रमाण पत्रों में से किसी एक को प्रस्तुत करना होगा। नए नाम जोड़ने या जन्म व नागरिकता के दावे के लिए फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा, जबकि मतदाता सूची से नाम काटने से संबंधित आपत्ति के लिए फॉर्म-7 भरना होगा। दावे और आपत्ति से जुड़े आवेदन 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक प्रमाण पत्रों के साथ स्वीकार किए जाएंगे। 
सभी दावों और आपत्तियों की 27 फरवरी 2026 तक सुनवाई की जाएगी। इसके बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी मतदाता सूची की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्रवाई अवश्य करें।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.