Chandauli News: कहासुनी के बाद मन बढ़ ने कि ताबड़तोड़ फायरिंग, चार युवको को लगी गोली, आरोपी फरार.
"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। आरोपी मुगलसराय कोतवाली की सहजौर गांव का निवासी है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।"
chandauli
4:23 AM, Mar 1, 2026
Share:


फायरिंग के आरोपी सत्य प्रकाश सिंह की फोटो, ट्रामा सेंटर में भर्ती सोनू यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव स्थित वाराणसी-चंदौली रिंग रोड पर शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे कहासुनी के बाद फायरिंग की सनसनीखेज घटना हो गई। अचानक हुई फायरिंग कि घटना से अफरा तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कहांसनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि एक मन बढ़ सत्य प्रकाश सिंह ने असलहा निकालकर दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। फायरिंग में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव सहित कई सपा नेता ट्रामा सेंटर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घायलों में सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, छेमिया गांव निवासी सोनू यादव के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। सभी घायल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया गांव से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित सीओ और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद भी सामने आ रहा है। आरोपी मुगलसराय कोतवाली की सहजौर गांव का निवासी है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए लगातार गश्त की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
