Chandauli News: हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर के बाद बचाव में जुटे लोगों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल.
“सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास एनएच-19 पर भीषण हादसे में 22 वर्षीय तबरेज आलम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मदद के लिए पहुंचे लोगों को बिहार की ओर जा रहे एक वाहन ने कुचल दिया, जबकि कई लोग घायल हो गए।”
chandauli
10:22 AM, Nov 7, 2026
Share:


नेशनल हाईवे पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त पड़े वाहन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप एनएच-19 के बिहार लेन पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, एक हाइवा ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बिहार की तरफ जा रहे एक अन्य वाहन ने बचाव कार्य में जुटे लोगों को कुचल दिया।
इस हादसे में बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी 22 वर्षीय तबरेज आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अरमान, सरोज, इस्ताक खान, पिंटू कुमार और गुड्डू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। राहत एवं बचाव कार्य के बाद बाधित यातायात को सुचारु कराया गया।


