ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rangoli and deepotsav celebrated in holy light public school children showed creative talent

Sonbhadra News: होली लाइट पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा.

बभनी स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाण्डेय ने बच्चों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

sonbhadra

8:18 PM, Nov 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली लाइट पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा.
logo

रंगोली सजाकर छात्राओं ने दीपावली की खुशियां बांटीं, विद्यालय परिसर में दीप जलाकर उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर आकर्षक रंगोली बनाई। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों से सुंदर एवं मनमोहक रंगोलियां सजाईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम नारायण पाण्डेय ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी सौहार्द का पर्व है। हमें इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और समाज में प्रेम एवं एकता का संदेश देना चाहिए। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य संतोष जायसवाल, समसुल सर, इमरान खान, उम्मे लाइबा, फरहाना नाज, पूजा गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। सभी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.