मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news after the revelation of a big gambling racket politics heats up due to the viral photo of the main accused with bjp leaders

Chandauli News: जुए के बड़े रैकेट के खुलासे के बाद भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी के वायरल फोटो से सियासत गर्म.

"फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आधिकारिक बयान देने से इंकार किया है। हालांकि ऑफ कैमरा उन्होंने संकेत दिया है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।"

chandauli

9:05 PM, Mar 25, 2026

Share:

Chandauli News: जुए के बड़े रैकेट के खुलासे के बाद भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी के वायरल फोटो से सियासत गर्म.
logo

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र बीनू, के साथ मुख्य आरोपी सुनील यादव उर्फ़ देवता कि वायरल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में जुए के बड़े रैकेट के खुलासे के बाद अब मामला सियासी रंग पकड़ता नजर आ रहा है। मुख्य आरोपी सुनील यादव उर्फ देवता प्रधान की भाजपा के बड़े नेताओं के साथ कि कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Img

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ मुख्य आरोपी कि फोटो

सोमवार दोपहर एएसपी अनंत चंद्रशेखर के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। मौके से भारी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते, 52 बाइक के साथ तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी सुनील यादव उर्फ देवता प्रधान समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पकड़े गए 14 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Img

मुग़लसराय विधायक के साथ मुख्य आरोपी कि फोटो

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का संबंध कुछ राजनीतिक नेताओं से होने की चर्चा है। पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे और मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के साथ उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। वहीं स्थानीय स्तर पर उसे कुछ सफेदपोशों का करीबी भी बताया जा रहा है। 

Img

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जुए का अड्डा काफी समय से जलीलपुर चौकी क्षेत्र में संचालित हो रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। जलीलपुर चौकी प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यह अड्डा मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी की सीमा के पास संचालित हो रहा था। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.