Chandauli News: चौकी प्रभारी और दरोगा के निलंबन के बाद कोतवाल ने कसी मातहत पुलिसकर्मियो की नकेल.
"डेढ़ावल चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह का गंजी पहनकर जनसुनवाई करते हुए फोटो वायरल होने और चौकी के दरोगा संतोष तिवारी व दिवान प्रबुद्ध द्वारा एक भाजपा नेता के पुत्र को छोड़ने के एवज में पैसे की लेनदेन के आरोप के बाद जांच सीओ स्नेहा तिवारी ने की और निलंबन का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हलचल मची है"
chandauli
7:47 PM, Oct 30, 2025
Share:


कोतवाली में दरोगा और चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियेां के साथ बैठक करते सकलडीहा कोतवाल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने लापरवाही के आरोप में डेढ़ावल चौकी प्रभारी और एक दरोगा सहित एक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने कोतवाली में सभी दरोगा और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और फरियादियों की निष्पक्षता से सुनवाई करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसी भी फरियादी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और निष्पक्षता के साथ शिकायतें सुनने का निर्देश भी दिया गया। बीट के सिपाहियों से लेकर गश्त पर तैनात सिपाहियों तक को चोरी-चकारी की घटनाओं पर रोक लगाने और खुलासा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
विज्ञापन
डेढ़ावल चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह का गंजी पहनकर जनसुनवाई करते हुए फोटो वायरल होने और चौकी के दरोगा संतोष तिवारी व दिवान प्रबुद्ध द्वारा एक भाजपा नेता के पुत्र को छोड़ने के एवज में पैसे की लेनदेन के आरोप के बाद जांच सीओ स्नेहा तिवारी ने की और निलंबन का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हलचल मची है। अंत में कोतवाली में दिवान सहित अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और महिला संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का भी आदेश दिया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी विजय राज, दिनेश राम, विजय शंकर चौहान, राजेन्द्र प्रताप सिंह, राणा यादव, शिवशंकर यादव, जगदीश यादव, संतोष यादव, संदीप पांडेय, मुकेश बंसल, रामकवल पांडेय, संदीप मौर्य, गुड़िया यादव, नेहा सहित अन्य मौजूद रहे।



