मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ajay rai met the family of the victim of kali temple accident demanded compensation of one crore and government job

Chandauli News: काली मंदिर हादसे के पीड़ित परिवार से मिले अजय राय, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग.

"अजय राय ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यदि हादसे में किसी प्रकार की प्रशासनिक या निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

chandauli

6:35 PM, Jul 13, 2026

Share:

Chandauli News: काली मंदिर हादसे के पीड़ित परिवार से मिले अजय राय, एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग.
logo

बलदेव यादव के परिजनों से मिलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय में काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक बलदेव यादव के परिजनों से मिलने रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उनके डांडी स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए राज्य सरकार से एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Img

अजय राय ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यदि हादसे में किसी प्रकार की प्रशासनिक या निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है और दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन

Img

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए काली माता मंदिर के ध्वस्तीकरण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली। इस दौरान उन्होंने दिवंगत बलदेव यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.