मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news akanksha singh took charge as the first woman sdm of sakaldiha focus will be on quick justice and disposal of pending cases

Chandauli News: सकलडीहा के पहली महिला एसडीएम के तौर पर आकांक्षा सिंह ने संभाला कार्यभार, त्वरित न्याय और लंबित मामलों के निस्तारण पर रहेगा फोकस.

“सकलडीहा तहसील में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने उपजिलाधिकारी का कार्यभार संभाला है। 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी आकांक्षा सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण, फरियादियों को त्वरित न्याय और पारदर्शी प्रशासन देने का संकल्प जताया।”

chandauli

7:32 PM, Jul 16, 2026

Share:

Chandauli News: सकलडीहा के पहली महिला एसडीएम के तौर पर आकांक्षा सिंह ने संभाला कार्यभार, त्वरित न्याय और लंबित मामलों के निस्तारण पर रहेगा फोकस.
logo

सकलडीहा की नवजात एसडीएम आकांक्षा सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा तहसील में गुरुवार को आकांक्षा सिंह ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पदभार ग्रहण किया। वह सकलडीहा तहसील की पहली महिला उपजिलाधिकारी बनी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

हाल ही में प्रदेश स्तर पर हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादले के बाद सकलडीहा के तत्कालीन एसडीएम कुंदन राज कपूर का स्थानांतरण वाराणसी कर दिया गया था। इसके बाद प्रयागराज में तैनात 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी आकांक्षा सिंह को चंदौली भेजा गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर उन्होंने सकलडीहा तहसील में कार्यभार संभाला। मूल रूप से जौनपुर की निवासी आकांक्षा सिंह चित्रकूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी में एक वर्ष तथा प्रयागराज की कुराव, करछना और हंडिया तहसीलों में लगभग ढाई वर्ष तक सेवाएं दीं।

विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद आकांक्षा सिंह ने कहा कि फरियादियों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुराने राजस्व मामलों का अभियान चलाकर तेजी से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक विशेष टीम गठित कर मौके पर ही विवादों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बाद में उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, लेखपाल आलोक पांडेय, अरुण अवस्थी, राकेश सिंह, विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.