मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news akhilesh yadav gave an honor of rs 51 thousand to the youth of sakaldiha

Chandauli News: अखिलेश यादव ने सकलडीहा के युवक को दिया 51 हजार का सम्मान.

"लखनऊ में अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मामले को उठाया और युवक के कदम की सराहना की। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जागरूक युवाओं की सक्रियता से कथित फर्जीवाड़े का खुलासा संभव हो सका।"

chandauli

9:51 PM, Feb 21, 2026

Share:

Chandauli News: अखिलेश यादव ने सकलडीहा के युवक को दिया 51 हजार का सम्मान.
logo

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सुभासपा नेता को 51 हजार देकर सम्मानित करते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रकरण को लेकर शनिवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने नईकोट उकनी मनिहरा निवासी गोबिंद राय को उनके ननिहाल सकलडीहा पहुंचकर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया।

बताया जा रहा है कि सकलडीहा विधानसभा के खड़ेहरा गांव में एसआईआर के तहत एक प्रपत्र के माध्यम से एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी क्रम में गोबिंद राय के नाम से दिए गए प्रपत्र पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद खड़ा हुआ। युवक ने दावा किया कि संबंधित दस्तावेज पर किया गया हस्ताक्षर उसका नहीं, बल्कि फर्जी है। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय सपा नेताओं ने जिलाधिकारी और एसडीएम से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी हुआ। इसके बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम बिना वैधानिक प्रक्रिया के नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन

गोबिंद राय ने 16 फरवरी को लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेतृत्व के सामने भी अपना पक्ष रखा था। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मामले को उठाया और युवक के कदम की सराहना की। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जागरूक युवाओं की सक्रियता से कथित फर्जीवाड़े का खुलासा संभव हो सका। सम्मान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.