मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news akhilesh yadav s birthday was celebrated with service activities sp mp cornered the government on ram temple offering issue

Chandauli News: सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा सांसद ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सरकार को घेरा.

"सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि न्यायालय के निर्देश के बाद केंद्र सरकार ने मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था और प्रधानमंत्री ने स्वयं संसद में इसकी घोषणा की थी। ऐसे में यदि चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं तो केंद्र सरकार को पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"

chandauli

8:50 PM, Jul 1, 2026

Share:

Chandauli News: सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा सांसद ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सरकार को घेरा.
logo

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान करते पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को जिले में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़वा में आयोजित समारोह में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, पौधरोपण, रक्तदान तथा गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित कर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Img

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश के बाद केंद्र सरकार ने मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था और प्रधानमंत्री ने स्वयं संसद में इसकी घोषणा की थी। ऐसे में यदि चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं तो केंद्र सरकार को पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Img

वाराणसी में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संविधान और तलवार वाले पोस्टर के संबंध में पूछे गए सवाल पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह किसी उत्साही कार्यकर्ता की पहल हो सकती है। उन्होंने कहा कि संविधान समाजवादी पार्टी की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जबकि तलवार अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक मानी जा सकती है। इसका उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.