Chandauli News: शराब तस्करों ने मुखविरी का आरोप लगाकर वेंडर को पीटा, एक माह में दूसरी बार हुई ऐसी घटना.
"जानकार सूत्रों के अनुसार, पहले प्रयागराज, कानपुर और अन्य स्थानों से ट्रेनों के जरिए बिहार भेजी जाने वाली शराब की मुखबिरी की थी। इसी को लेकर शराब माफिया और रेलवे पुलिस के कुछ सिपाही उससे नाराज चल रहे थे। युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग के पास 4 से 5 की संख्या में युवक आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी"
chandauli
9:51 AM, Sep 24, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय से शराब तस्करी का खेल अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एक महीने के भीतर दो बार वेंडरों से डीलक्स कांप्लेक्स के पास मार-पीट करने का मामला आया है, जिसकी रिपोर्ट मुगलसराय कोतवाली में पंजीकृत हुई थी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलेटिंग एरिया में गत रविवार की रात शराब तस्करी की मुखबिरी के आरोप में शराब तस्करों और माफियाओं ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पहले युवक को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की गई। उसने इसका विरोध करने पर वहीं सड़क पर लेट गया। तब चार-पांच की संख्या में शराब तस्करों ने उस पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित ने मुगलसराय कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पीड़ित युवक अरुण रजक मुगलसराय के काली महाल का रहने वाला है। तीन-चार माह पूर्व वह वेंडरिंग का काम करता था। जानकार सूत्रों के अनुसार, पहले प्रयागराज, कानपुर और अन्य स्थानों से ट्रेनों के जरिए बिहार भेजी जाने वाली शराब की मुखबिरी की थी। इसी को लेकर शराब माफिया और रेलवे पुलिस के कुछ सिपाही उससे नाराज चल रहे थे। युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग के पास 4 से 5 की संख्या में युवक आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवक ने सोमवार को कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चर्चित वीरेंद्र यादव, अभय सिंह और आकाश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि बीस दिन पूर्व आरपीएफ ने लाइनर विरेन्द्र को पकड़ा था, जिसका यहीं तस्करों ने विरोध किया था। रेलवे स्टेशन के सामने डिलक्स काम्प्लेक्स व आसपास की दुकानों पर तस्करों का जमावड़ा रहता है। वहीं अगस्त माह में शराब तस्करों ने चतुर्भुजपुर निवासी एक वेंडर को पीटा था, जिसका मुकदमा मुगलसराय कोतवाली में दर्ज हुआ। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, जिससे बड़े पैमाने पर तस्कर शराब की तस्करी करने के प्रयास में लगे हुए हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने शराब तस्करी के खेल को बिगाड़ दिया। शराब तस्करी होने से सफेदपोश, तथाकथित पत्रकार, और कुछ चुनिंदा पुलिस को फायदा था। शराब तस्करी में लाखों रुपए का रोजाना वारा-न्यारा होता है। देखना है कि शराब तस्करों पर पुलिस अपना शिकंजा कसती है।



